मानव सेवा से बढ़कर कोई धरम नही... गुड्डू खान - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

मानव सेवा से बढ़कर कोई धरम नही... गुड्डू खान



प्रथम 24 न्यूज़ डेक्स।
नौतनवा महराजगंज।

नौतनवा रेलवे अंडर पास के पास बिगत दो दिनों से कड़ी धूप में भूख,प्यास से व्यथित एक ऐसी अज्ञात बृद्ध महिला पड़ी हुई थी जिस को देख इंसानियत भी शर्मशार हो जाय परन्तु लोग उस बृद्ध महिला से नजर बचाकर निकल जा रहे थे, किसी ने भी उस महिला की मदद करने की कोशिश नही की।
           
जब इस अज्ञात महिला की जानकारी वार्ड नं0 21 राजेन्द्र नगर निवासी व नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान की भाभी श्रीमती कुमुद व उनकी पुत्रियां तन्नू, रीना को हुई तो उन्होंने उसकी सूचना पालिका अध्यक्ष को दी उन्होंने तत्तकाल सज्ञान लेते हुए उक्त वृद्ध महिला के पास पहुच कर राहत कार्य मे जुट गए और भोजन कराकर जीवनरथ एम्बुलेंस से वृद्धा आश्रम भिजवाया।


इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि "उक्त वृद्ध महिला के बारे में सूचना मिलते ही इसे वृद्धाआश्रम में आश्रय दिलाया गया हैं, चूकि मानव सेवा सबसे बड़ा धरम हैं इसलिये मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि अगर ऐसी कोई विपता आती हैं तो इससे हमे जरूर अवगत कराएं ताकि समय से राहत पहुचाई जा सके।
       
एक तरफ जहां वार्डवासी पालिका अध्यक्ष के इस नेक कार्य की सराहना करते थक नही रहे हैं वही जो भी इस नेक कार्य को सुन रहा हैं वह उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा भी कर रहा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.