वाराणसी... एडीएम रणविजय सिंह को बेस्ट इलेक्ट्रॉल प्रैक्टिस अवॉर्ड:25 जनवरी को 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर किया जाएगा सम्मान - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

वाराणसी... एडीएम रणविजय सिंह को बेस्ट इलेक्ट्रॉल प्रैक्टिस अवॉर्ड:25 जनवरी को 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर किया जाएगा सम्मान



प्रथम 24 न्यूज़
वाराणसी उत्तर प्रदेश।

12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एनुअल स्टेट अवॉर्ड फॉर बेस्ट इलेक्ट्रॉल प्रैक्टिसेज अवार्ड- 2022 (निर्वाचन प्रबंधन) के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा एडीएम/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी वाराणसी रणविजय सिंह का चयन हुआ है। निर्वाचन आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को इस संबंध में पत्र भी प्राप्त हो चुका है। 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस- 2022 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में यह आयोजन होना था, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के चलते समारोह में पुरस्कारों के वितरण का कार्यक्रम नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया है।

इसलिए वाराणसी के उप जिला निर्वाचन अधिकारी का प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो आयोग द्वारा भेजा जाएगा। अधिकारियों ने दी बधाई एडीएम रणविजय सिंह को मिलने वाले सम्मान की जानकारी होने के बाद कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम कौशल राज शर्मा के अलावा अन्य अधिकारियों ने उन्हें बधाई भी दी है।
कर्मचारियों की मेहनत से मिला सम्मान।

एडीएम रणविजय सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान बेहतर कार्य करने के लिए जो सम्मान मिला है, उसका श्रेय पूरी टीम को जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारी और कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत कर बेहतर कार्य किया, जिसके चलते यह अवार्ड मिल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.