डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल का प्रधान संघ अध्यक्ष नन्हे सिंह ने बृजमनगंज में किया जोरदार स्वागत - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल का प्रधान संघ अध्यक्ष नन्हे सिंह ने बृजमनगंज में किया जोरदार स्वागत


 

बहदुरी बाजार से गणेश यादव की रिपोर्ट/

 डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल नवरात्रि के दूसरे दिन लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किया। देवी दर्शन के बाद बृजमनगंज पहुंचे जहां पर प्रधान संघ अध्यक्ष नन्हे सिंह के साथ बृजमनगंज के सैकड़ो लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नन्हे सिंह ने सांसद जगदंबिका पाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया और बृजमनगंज की समस्याओं के सबंन्ध में विशेष पत्रक सौंपते हुए कहा कि नगर पंचायत बृजमनगंज में जाम की समस्या को देखते हुए बाई पास बनाया जाये और सीएचसी बृजमनगंज जाने के लिए सुखरामपुर ढाले पर अंडरपास या ओवरबृज की मांग किया। साथ ही लखनऊ जाने ट्रेनें इंटरसिटी व गोमती एक्सप्रेस को बृजमनगंज स्टेशन पर स्टापेज तथा रेल आरक्षण केंद्र बनाने की मांग किया।  सांसद जगदम्बिका पाल ने पत्रक स्वीकार करते हुए स्थानीय सांसद पंकज चौधरी के साथ सम्बंधित मंत्रालय के मंत्री से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं के बारे में अवगत कराया जायेगा। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बृजमनगंज कस्बा महत्वपूण है जिससे कई जनपदों के लोगों का आवागमन होता है इसलिए यहां के मांगो को प्रमुखता दी जायेगी। इस दौरान मानवेन्द्र प्रताप सिंह,जेपी श्रीवास्तव, अमित जायसवाल, विनय जायसवाल, जेपी गोंड, अतुल सिंह, अनिल जायसवाल, जुबेर अहमद, फ़तेह बहादुर सिंह,सुभाष जायसवाल, थाना प्रभारी बृजमनगंज संजय दुबे हमराहियों के साथ मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.