सोनौली नगर पंचायत का विजली व्यवस्था ध्वस्त, अधिकारी मस्त, जनता त्रस्त
 
सोनौली महराजगंज।
महराजगंज जनपद में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाला नगर पंचायत सोनौली आज अपने दुर्दशा पर आंशू बहा रहा है, सोनौली नगर पंचायत बनने के बाद भी आज तक बिजली आपूर्ति का कोई भी शेड्यूल तय नही हो पाया है, यही नही सोनौली में कब बिजली आएगी कब जाएगी किसी को भी पता नही है। वही बिजली कर्मचारी आगे से फाल्ट बोल अपना पल्ला झाड़ लेते है।
आखिर एक सवाल जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है कि अक्सर रात में बॉर्डर सटे नगरों की लाइट काटना कही ना कही मानव तस्करी को बढ़ावा देना प्रतीत हो रहा है। क्योंकि अभी भी भारत नेपाल की सीमा सील है, जबकि दोनों देश के लोग किसी ना किसी रास्ते भारत से नेपाल व नेपाल से भारतीय सीमा में आने की चर्चा आम है। मगर फिर भी बिजली व्यवस्था को लेकर किसी जिम्मेदार ने अपनी प्रतिक्रिया देना जरूरी नही समझा।

















 
 


 
 
 
 
 
 

Post a Comment