नौतनवा के प्रमुख स्कूल बालवाटिका प्ले मे आज बच्चों ने मनाया रंगोत्सव का पर्व
नौतनवा महराजगंज।
नौतनवा में बालवाटिका प्ले स्कूल में आज सोमवार को बच्चों ने होली उत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने शिक्षिकाओं के साथ जमकर अबीर गुलाल उड़ाया और प्राकृतिक रंगों से होली खेली। बच्चे एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों से सराबोर हो गए स्कूल के प्रांगण में होली से संबंधित गेम्स, डांस पर बच्चों ने जमकर मस्ती की। होली के गीतों पर बच्चों ने डांस करते हुए खूब गुलाल उड़ाए।
प्रिंसिपल सन्नी गुप्ता ने सभी छात्रों को तिलक लगाया एवं अध्यापिकाओं अंकिता अग्रहरी, माही शाह एवं सनोवर खातून ने पुष्प वर्षा कर पर्व की शुभकामनाएं दी, उन्होंने बच्चों से केमिकल युक्त रंगों से बचते हुए हर्बल रंगों से होली खेलने और होली के नाम पर एक दूसरे को तंग न करने की निर्देश दिए।




















Post a Comment