सोनौली: ई रिक्शा ने जल्दबाजी में मारी कार को टक्कर - बड़ी दुर्घटना से बाल बाल बचे यात्री
नगर प्रतिनिधि: युवराज जायसवाल
सोनौली महराजगंज।
सोनौली में ई रिक्शा चालकों की मनमानी थमने का नाम नही ले रहा है, ई रिक्शा के कारण आएं दिन कस्बे में छोटी छोटी घटनाएं आम बात हो चुकी है, ऐसा ही एक दुर्घटना आज सोनौली के रामजानकी चौक के पास हुई जिसमें तेज गति की ई रिक्शा ने एक कार को टक्कर मार दिया टक्कर तेज होने के कारण कार का लाइट और इंडिकेटर टूट गया, वही ई रिक्शा में बैठे लोग भयभीत हो गए, हालांकि जाम हो जाने के कारण लोगो के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया।
जानकारी देते चले कि, नगर में ई रिक्शा व टैक्सी वाहनों से सवारी उठाने के कारण नगर का मुख्य मार्ग और रामजानकी चौक से एसएसबी रोड व मंगल बाजार रोड पूरी तरह जाम का शिकार हो जाता है जिससे आम जन को बेहद परेशानियों भरी यात्रा करनी पड़ती है। वही ई रिक्शा चालकों के दबंगई से अब सभी भयभीत हो रहे है।
ताजा घटना रामजानकी चौक पर देखने को मिली जब एक परिवार अपने कार में घर जा रहे थे तो मक्की मस्जिद की तरफ से सवारी लेकर रामजानकी चौक की तरफ ई रिक्शा तेज गति मोड़ पर निकली तो कार को टक्कर मार दिया जिससे कार का इंडिकेटर और लाइट टूट गई, हालांकि घटना से पहले जाम लगी होने के कारण लोगो की सक्रियता से कोई वाद विवाद नही हुआ और मामले को तत्काल शांत कराया।























Post a Comment