सड़क पर लीकेज राहगीरों व नमाजियों के लिए बना परेशानी: रवि वर्मा ने जताई नाराजगी - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

सड़क पर लीकेज राहगीरों व नमाजियों के लिए बना परेशानी: रवि वर्मा ने जताई नाराजगी



सोनौली महराजगंज।

नगर पंचायत सोनौली की सबसे बड़ी आबादी में जलापूर्ति व्यवस्था कई वर्ष से पूरी तरह बदहाल है। वर्षो से बन्द वाटर सप्लाई लाइन खराब पड़ी है, जिसके कारण जगह-जगह पाइपलाइन में जमा सड़ा हुआ बदबूदार पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और मंगल बाजार सटे मस्जिद में नमाजियों के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बना हुआ है। 

जानकारी देते चले कि, बिगत कई वर्षों से बदहाल नगर पंचायत सोनौली की जलकल से जलापूर्ति नही होने से एक तरफ जहां नगर की एक बड़ी आबादी शुद्ध जल के एक बूंद को तरस रही है वही नगर पंचायत के लापरवाही शिकार जलकल का पाइप जाम हो गया है, जिस कारण जलकल पाइप में जमा सड़ा हुआ बदबूदार पानी सड़क के ऊपर आ रहा है, वही राहगीरों एवं स्थानीय दुकानदारों को जहां समस्या हो रही है तो पवित्र माह रमजान में नमाजियों एवं रोजेदारों के लिए भारी मुसीबत का सबब बन गया है।

मंगल बाजार क्षेत्र में हालात और भी खराब हैं। सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से कीचड़ फैल गया है, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि गंदे पानी की वजह से ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।

भाजपा नेता रवि वर्मा ने नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई दिनों से जमीन के अंदर बिछी पाइपलाइन से पानी रिसकर सड़क पर आ रहा है, लेकिन जिम्मेदार कर्मचारियों को यह दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि, नगर पंचायत कार्यालय में  किये शिकायतों के बावजूद मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है, जो साफ तौर पर नगर पंचायत की तानाशाही और लापरवाही दर्शाता है।

स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि बाजार और आवागमन सामान्य हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.