ई रिक्शा चालकों की मनमानी रवैया: कस्बे में दुर्घटनाओं को दावत दे रहे- जिम्मेदार मौन
सोनौली महराजगंज।
भारत नेपाल बॉर्डर के सोनौली कस्बे में ई रिक्शा चालकों की मनमानी के आगे किसी की नही चल रही, विदित हो कि, अंतरराष्ट्रीय और अतिसंवेदनशील बॉर्डर होने के बावजूद सोनौली में ई रिक्शा चालकों की दबंगई बढ़ती ही जा रही है।
अभी पिछले माह व्यापारियों की मांग पर स्थानीय थाना कोतवाली में ई रिक्शा और रेहड़ी वालो से बढ़ती जाम और सुरक्षा का हवाला देते हुवे एक बैठक किया गया था इस बैठक में तय किया गया कि, कोई भी ई रिक्शा कस्बे में सवारी नही भरेगा, व इनके सवारी उठाने बैठाने का टैम्पो स्टैण्ड चिन्हित किया गया मगर कुछ ही दिन में यह नियम महज दिखावा बन कर रह गया।
आज हालात यह है कि, रामजानकी चौके के पीछे मक्की मस्जिद वाली गली ई रिक्शा का स्टैण्ड जैसा प्रतीत होता है, अगर कोई इनको घर के सामने से हटने के लिए बोलता है तो इनका जवाब होता है जाओ पुलिस के पास। इन ई रिक्शा चालकों की दबंगई इतनी बढ़ गई है कि, यह लोग गुट बना कर मारामारी तक पर आमादा हो जाते है।
अब देखने वाली बात यह है कि, क्या सोनौली पुलिस ई रिक्शा चालकों को नियम तोड़ने पर सम्मानित करेगी या कस्बे को जाम और बढ़ती दुर्घटनाओं पर अंकुश लगा पाएगी, सोनौली ई रिक्शा चालकों की दबंगई को लेकर लोगो मे चर्चा बरकरार है।




















Post a Comment