गांजा के साथ एक युवक हिरासत में चालक से पूछताछ जारी - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

गांजा के साथ एक युवक हिरासत में चालक से पूछताछ जारी



सोनौली
भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक की कार की जांच के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद कर एक युवक को हिरासत में लिया है।जबकि चालक से पूछताछ की जा रही है।

मंगलवार की दोपहर भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां नेपाल से भारत आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी । इस दौरान एक कार नो मेंस लैंड पर पहुची सामानों की रूटीन जांच में जवानों ने बैग  स्कैनर मशीन में रखा कुछ संदिग्ध सामानों की आशंका पर उस बैंग स्वामी को रोक लिया जांच किया तो उसमें गांजा पाया गया।और कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने अपना नाम वाहिद निवासी दिल्ली बताया।और कार से भारत मे जाने की बात कही। मौके पर पहुची नारकोटिक्स विभाग सहित अन्य एजेंसियां हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है। 
चौकी प्रभारी गौरव यादव ने बताया कि एक युवक गांजा के साथ पकड़ा गया है।पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.