सोनौली के लोक प्रिय युवा नेता का समर्थको ने मनाया जन्मदिन
सोनौली, महराजगंज।
नगर पंचायत सोनौली के लोकप्रिय युवा नेता एवं नगर के वरिष्ठ समाजसेवी सोनू साहू का जन्मदिन सोमवार की शाम उनके समर्थको ने बड़े ही धूमधाम से मनाया।
युवा नेता व वरिष्ठ समाजसेवी सोनू साहू के जन्मदिन के मौके पर उनके समर्थकों ने नौनिया स्थित उनके आवास पर एक भोज कार्यक्रम में केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उक्त कार्यक्रम में समर्थको की शानदार उपस्थिति के बीच परिजनों ने सोनू साहू को अपना आशिर्वाद दिया। वही उपस्थित नगर के लोगो ने सोनू साहू को जन्मदिन की बधाई देते हुवे उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे माहौल में उत्साह और अपनापन देखने को मिला।
इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, धर्मेन्द्र जायसवाल,सन्नी गुप्ता, सुनील पहलवान सहित साहू परिवार के लोग मौजूद रहे।
बताते चले कि, अपने जन्मदिन को बेहद सादगीपूर्ण माहौल में मनाने वाले सोनू साहू का जन्मदिन इस बार उनके समर्थकों के बीच मनाने का अनुभव साझा करते हुवे सोनू साहू ने बताया कि, लोगो का प्यार और आशिर्वाद इस तरह अचानक मिलना मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है।




















Post a Comment