शसस्त्र भर्ती में प्रशिक्षण के दौरान मेडिकल की दी गयी जानकारी
सोनौली महराजगंज।
भगवानपुर एवं सोनौली के युवाओं एवं युवतियों के लिए संचालित केन्द्रीय सशस्त्र बलों में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का 6वा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम श्यामकाट ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहाँ प्रतिभागियों को शारीरिक दक्षता, दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, व्यायाम के साथ-साथ भर्ती प्रक्रिया के चिकित्सा परीक्षण से संबंधित आवश्यक मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इंस्पेक्टर अरुण पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों को बताया गया कि भर्ती प्रक्रिया में चिकित्सा परीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें अभ्यर्थियों की ऊँचाई, वजन, छाती का माप, दृष्टि (आँखों की रोशनी), श्रवण क्षमता, शारीरिक फिटनेस, किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी, हड्डियों एवं जोड़ों की स्थिति तथा समग्र स्वास्थ्य की जाँच की जाती है।
अभ्यर्थियों को स्वच्छ जीवनशैली, संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम अपनाने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि वे चिकित्सा परीक्षण में सफल हो सकें। अभ्यर्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया गया।




















Post a Comment