रोहिण बैराज निर्माण कार्य को उच्च अधिकारियों के साथ ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण
नगर प्रतिनिधि: विनोद पटवा
नौतनवा महराजगंज।
रतनपुर में बने रहे रोहिण बैराज निर्माण कार्य को उच्च अधिकारियों के साथ ब्लॉक प्रमुख ने निरिक्षण किया।
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी के निर्देश पर ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने रतनपुर में बन रहे रोहिण बैराज निर्माण कार्य को उच्च अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अवगत कराया की रोहिण बैराज का निर्माण होने के पश्चात इसका लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी करेंगे।
इस कार्य के लिए विधायक व ब्लॉक प्रमुख को क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा करते हुए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।
इस दौरान तूफानी शर्मा रिंकू मद्धेशिया जितेंद्र साहनी प्रभुनाथ त्रिपाठी गिरिजा शंकर पांडेय रामकरण जितेंद्र मद्धेशिया संजय दीपक विजय पवन सहित भाजपा कार्यकर्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment