नौतनवा: अंत्येष्टि स्थल का ब्लाक प्रमुख ने किया भूमिपूजन
नगर प्रतिनिधि: विनोद पटवा
नौतनवा महराजगंज।
नौतनवा रतनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गजरहा मे सोमवार को ब्लॉक प्रमुख ने अंत्येष्टि स्थल का भूमि पूजन किया, इस नवीन कार्य हेतु लोगो ने ब्लॉक प्रमुख का भब्य स्वागत किया।
नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने आज अंत्येष्टि स्थल का विधि विधान पूजन अर्चना कर भूमि पूजन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुके देकर ब्लॉक प्रमुख का स्वागत किया।
इस दौरान प्रदीप पाण्डेय, प्रदीप सिंह, राजेश यादव, ग्राम प्रधान कैलाश, विनय सिंह, अनिल वर्मा, दुर्गेश पासवान, त्रिलोकी, प्रभुनाथ त्रिपाठी, आनंद मिश्रा, योगेश मद्धेशिया, छोटू, धनंजय, विनय, अशोक, संजय सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Post a Comment