महा शिवरात्रि पावन पर्व पर सोनौली स्थित रामजानकी मंदिर प्रांगण में उत्सव जैसा माहौल - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

महा शिवरात्रि पावन पर्व पर सोनौली स्थित रामजानकी मंदिर प्रांगण में उत्सव जैसा माहौल


महराजगंज डेक्स।

भारत का प्रवेश द्वार आदर्श नगर पंचायत सोनौली में स्थित दोनो शिव मंदिरों पर महादेव को आज सुबह के करीब 3:50 बजे से ही भक्तो द्वारा जलाभिषेक करने का क्रम जारी हो गया जो खबर लिखे जाने तक चलता रहा।

जानकारी देते चले कि, नगर पंचायत सोनौली स्थित प्राचीन मंदिर परिषर में स्थित महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग का दर्शन कर भक्तो ने जलाभिषेक किया, इस दौरान भारी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों की भागीदारी नजर आई, वही इस वर्ष बच्चे भी सुबह सवेरे तैयार हो गया महादेव का दर्शन किया।

एसएसबी कैम्प स्थित महादेव मन्दिर में करीब 4 बजे के बाद से भक्तो ने दर्शन कर जलाभिषेक किया। इस मौके पर नगर के प्राचीन रामजानकी मंदिर परिसर में स्थित सबसे बड़े शिवालय में मेला जैसा माहौल नजर आया। वही मंदिर के महंत बाबा शिवनारायण दास जी महाराज ने बताया कि, दोपहर बाद शिव बारात निकलेगी जो नगर भ्रमण कर मंदिर परिसर पहुचेगी।
शिव भक्तों से मिली जानकारी अनुसार आज शाम 6:30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
आज के दिन भाजपा नेता संजीव जायसवाल एवं वरिष्ठ भाजपा प्रेम जायसवाल ने शोसल मीडिया के जरिये नगर के लोगो को जागरूक करते नजर आएं।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.