भाजपा नेता ने व्यापारियों की समस्या रखते हुवे नेपाल डीएसपी को चेताया “रोटी बेटी का सम्बंध” दाव पर है - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

भाजपा नेता ने व्यापारियों की समस्या रखते हुवे नेपाल डीएसपी को चेताया “रोटी बेटी का सम्बंध” दाव पर है


सोनौली महराजगंज।

भैरहवा भंसार कार्यालय बेलहिया शाखा के कड़े रवैये को लेकर जहा भारतीय बाज़ारो में भारी उथल पुथल है वही आम नेपाली नागरिकों में भारी नाराजगी है। इसी क्रम में नगर पंचायत सोनौली के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम जायसवाल ने नेपाल समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष इरफान खान के साथ जिला प्रहरी कार्यालय भैरहवा पहुच डीएसपी मनोहर भट्ट से मुलाकात कर भारत और नेपाल के सम्बन्धो पर चर्चा करते हुवे नेपाल भंसार पर आम नेपाली नागरिकों के साथ हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने व भंसार पर बेवजह भारत से आने वालों को परेशान ना करने की महत्वपूर्ण विषय को लेकर चर्चा की।

जानकारी देते चले कि, नेपाल भंसार बेलहिया शाखा ने जब से भारत से लेकर आने वाले आम नेपाली नागरिकों पर रोजमर्रा की 100 रुपये से अधिक के सामानों कर लगाया है तब से भारत नेपाल के व्यापार में भारी गिरावट दर्ज की गई है, विदित हो कि, अकेले सोनौली बॉर्डर का प्रतिदिन का कारोबार 3 करोड़ से अधिक का होता था, वही नेपाल में पहुच विविन्न क्षेत्रों में भारतीय पर्यटक एवं भ्रमण कर्ता लाखो रुपये प्रतिदिन खर्च करते थे, जबकि नेपाल भंसार के रवैये के कारण भारत और नेपाल दोनो देशों को भारी रूप में आर्थिक क्षति हो रही है, इसके बावजूद भी नेपाली सरकार के कानों पर जू तक नही रेंग रहा है।

दोनो देशों की समस्याओं को लेकर भारतीय क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम जायसवाल ने नेपाल समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष इरफान खान के साथ वार्ता कर रुपनदेही डीएसपी मनोहर भट्ट से भेंटवार्ता कर दोनो देशों की जन समस्याओं को लेकर चर्चा की।

भाजपा नेता प्रेम जायसवाल ने कहा कि, नेपाल भंसार कार्यालय बेलहिया के कारण दोनों देशों की मधुर संबंध आज दाव पर है, भारत नेपाल का रिश्ता रोटी बेटी से जुड़ा हुआ था, मगर अब इसमें खटास नजर आने लगी है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.