बन्द होंगे 1000 और 500 नेपाली रुपये के नोट: नोटबन्दी की तैयारी में नेपाल - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

बन्द होंगे 1000 और 500 नेपाली रुपये के नोट: नोटबन्दी की तैयारी में नेपाल


नेपाल डेक्स।

नेपाल आर्थिक स्थिति को सुधारने के क्रम में नोटबन्दी लाने का आसार बढ़ता ही जा रहा है, बताया जा था है कि, सरकार भी नोटबन्दी पर सहमत नजत आ रही है, जानकारी यह भी प्राप्त हुई है कि, 1000 और 500 रुपये नेपाली नोट ही बन्द किये जायेंगे।

काले धन पर लगाम लगाने के नाम पर नेपाल के नेताओ ने 1000 और 500 नेपाली रुपये पर नोटबन्दी करने की मांग कर रही है, एमाले नेताओ की मानें तो नेपाल में 1000 और 500 रुपये को कालाबाज़ारी संघ ने डंप कर लिया है।
नेपाल अर्थ जानकारों का राय है कि, नोटबन्दी के बाद नेपाल की यथा स्थिति और सम्पूर्ण भ्रष्टाचार समूल समाप्त हो जाएगा, वही देश विकाश के क्षेत्र में गतिमान हो जाएगा, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि, नोटबन्दी से काला धन रखने वाले समाप्त हो जाएंगे।

काठमांडू और लुम्बिनी प्रान्त के जानकारों का कहना है कि, करोडो रुपये 1000 और 500 क नोट भारत, भूटान, तिब्बत में डंप है, जिसे बाहर निकालना होगा, और इसका रास्ता नोटबन्दी ही एक विकल्प है।

हालांकि, अभी नोटबन्दी पर सभी दलों की सहमति नही बन सकी है मगर बताया जा रहा है कि, जल्द ही सरकार कोई ठोस कदम उठाने जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.