ट्रकों के हड़ताल से टूटा सोनौली का कारोबार: बाजार में फैला सन्नाटा - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

ट्रकों के हड़ताल से टूटा सोनौली का कारोबार: बाजार में फैला सन्नाटा

image by PMN_हड़ताल के कारण सोनौली में फैला सन्नाटा

सोनौली महराजगंज।

हिट एंड रन के नए अधिनियम को लेकर ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने ट्रकों को सड़क पर खड़ा कर चक्का जाम व धरना देना शुरू कर दिया, धीरे धीरे पूरे देश मे प्रदर्शन उग्र रूप अख्तियार करने लगा, जिसके बाद कई स्थानों पर पुलिस व ट्रक चालकों में हाथापाई तक होने का समाचार मिल रहा है, उग्र ट्रक चालकों ने कई जगहों पर पुलिस को दौड़ाती नजर आई, जान बचा कर भागे पुलिस कर्मी।

हालांकि हड़ताल के वापसी की सुबह से अब तक आज बुधवार को भी हड़ताल जैसा ही असर देखने को मिला। इंडो नेपाल बॉर्डर सोनौली के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम जायसवाल ने बताया हड़ताल वापसी हो गया है, नए नियम पर सरकार और ट्रांसपोर्ट यूनियन के वार्ता के बाद विचार किया जाएगा। अभी नए नियम लागू नही किया गया है।

ट्रकों के हड़ताल का सीधा असर बाज़ारो पर पड़ा है, पेट्रोल डीजल की भारी किल्लत शुरू हो गई है, रसोई गैस के लिए मारामारी मच गई है, वही पड़ोसी देश नेपाल के ग्राहकों पर आश्रित सरहदी कस्बा सोनौली में आज बन्दी जैसा माहौल नजर आया। इक्का दुक्का ग्राहकों की उपस्थिति देखने को मिली, भारत पहुचे नेपाली ग्राहकों ने बताया कि, पेट्रोल डीजल उपलब्ध नही होने के कारण बहुत से ग्राहक सोनौली खरीदारी करने नही पहुच पा रहे है।


सपा कांग्रेस और बहुजन पार्टी के नेताओ ने कहा कि, भाजपा गर्त में जा रही है, सपाइयों ने बताया कि, नए व्हीकल एक्ट से देश की 250 करोड़ चालको के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.