भारतीय पर्यटकों से हुई मारपीट नेपाल प्रशासन ने नही किया सहयोग - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

भारतीय पर्यटकों से हुई मारपीट नेपाल प्रशासन ने नही किया सहयोग


Nepalese clean hands on Indian tourists: driven away after robbery

सोनौली महराजगंज।

भारतीय पर्यटकों के साथ नेपाल में उत्पीड़न रुकने का नाम नही ले रहा है। बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे भारत नेपाल सीमा सोनौली से सटे बेलहिया कस्बे में काठमाण्डू से वापसी कर रहे तीन युवकों से भाड़े को लेकर नेपाल पुलिस के सामने लूटपाट एवं मारपीट की गयी मामले को दबाने के लिए उन्हें जबरिया दो नम्बर गली एक विधालय के पीछे से डरा धमका कर भारत मे भेज दिया गया। भारतीय पर्यटको से लूट मारपीट की यह नई घटना नही है। इसके पहले पोखरा से भ्रमण कर लौट रहे एक बस में लूट कांड को अंजाम दिया जा चुका है, एक आंकड़े के मुताबिक भारत से नेपाल जा रहे हर 10 में से तीन यात्री मारपीट और 5 यात्री लूटकांड के शिकार होते रहे है। जबकि नेपाल प्रशासन और वहां के जिम्मेदार लोग लूटकांड और छिनैती जैसे वारदातों पर पर्दा डालते नजर आते है।

पीड़ित भारतीय पर्यटक निवासी केरल ने बताया कि बुद्धवार की सुबह 7:30 बजे जब नेपाल बस से भारत नेपाल बेलहिया बॉर्डर पहुचे तो 100 रुपये भारतीय को 50 रुपिया नेपाली बना दिया, जिसको लेकर युवकों ने जब कहा कि, 100 का 160 होता है तो 50 कैसे हो जाएगा जिसके बाद बस कंडक्टर और चालक ने युवकों को धक्कामुक्की करना शुरू कर दिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद सैकड़ों की तादात में नेपाली चालको के दल ने भारतीय युवकों को बेलहिया की सड़को पर नेपाल पुलिस के सामने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। और नो मेंस लेंड से लेकर आकाश होटल तक मारते रहे। जो होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

Nepalese drivers and Nepalese beat up Indian youths on the road in front of Nepal Police in Belhiya Nepal



प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक आज बुद्धवार को सुबह 7:30 बजे जैसे ही हिमालय बस नेपाल भ्रमण कर भारत नेपाल बॉर्डर क्षेत्र बेलहिया पहुची तो बस में सवार 5 भारतीयों से तीन गुना किराया वसूली को लेकर बहस होने लगी, प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया बस कंडक्टर 100 रुपये भारतीय मुद्रा को नेपाली 50 रुपये में मान रहा था, जबकि 100 का 160 होता है। इसी बात को लेकर यात्रियों और बस कंडक्टर में बहस चल ही रहा था कि, सैकड़ों की संख्या में खड़े बस चालको एवं कंडक्टरों के दल ने भारतीय युवकों पर हमलावर हो गए। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि नेपालियों की संख्या बल देख कर कोई भी भारतीय बीचबचाव की हिम्मत नही जुटा पा रहा था। इसी बीच एक भारतीय चालक ने नेपाल पुलिस को इसकी जानकारी दी मगर जब मौके पर एसआई बेलहिया पहुचे तो उनके समक्ष ही नेपालियों ने सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा जिससे पांचों युवक अधनंगा हो गए, नेपाली पुलिस के सामने ही युवकों की जामा तलासी लेकर पैसे लूट लिए उसके बाद नेपाली पुलिस के संरक्षण में कुछ नेपाली युवकों की देखरेख में बेलहिया नेपाल के कोटही माता मंदिर के पीछे से सोनौली बॉर्डर प्रेम नगर कालोनी होते हुवे भारत भेज दिया।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि पूरी घटना की रिकॉर्डिंग बेलहिया भंसार के सामने आकाश होटल के सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद हुआ है। घटना शिकार युवकों ने बताया कि हमे देर हो रही हम शिकायत बाद मे करेंगे।  

अब विचारणीय बात यह है कि, एक तरफ नेपाल पर्यटन उद्योग नेपाल में आगमन पर भारतीय पर्यटकों का बॉर्डर पर स्वागत करता है, जबकि उन्ही के देश मे भारतीय नागरिकों को जानवरों की तरह पीटा जाता है, दिन दहाड़े लूटकांड को अंजाम दिया जाता है, वही नेपाल की स्थानीय पुलिस प्रसाशन तमाशबीन बन कर सब कुछ देखती रहती है

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.