सहाराश्री सुब्रत रॉय के निधन की खबर से: सहारा निवेशकों में चिंता की लहर - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

सहाराश्री सुब्रत रॉय के निधन की खबर से: सहारा निवेशकों में चिंता की लहर


बोईसर/पालघर- महाराष्ट्र डेक्स।

Subrata Roy Passes Away: सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को निधन हो गया है, उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली, वह 75 साल के थे


सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे, उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था, वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे, उन्हें देशभर में 'सहाराश्री' के नाम से भी जाना जाता था।

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन: मुंबई में ली आखिरी सांस

सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे, उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी

सहारा कंपनी ने एक जारी बयान में सुब्रत रॉय के निधन पर शोक व्यक्त कर दिया है। उनकी तरफ से बताया गया है कि 14 नवंबर को रात साढ़े दस बजे कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। वे 12 नवंबर से मुंबई के कोकिलाबेन धीरुबाई अंबानी अस्पताल में एडमिट थे। दिवाली वाली रात ही उनकी तबीयत बिगड़ी थी और तब उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।

बताया गया है कि सुब्रत रॉय लंबे समय से डायबिटीज, हाइपरटेंशन और metastatic malignancy से ग्रसित चल रहे थे। उन्हीं बीमारियों की वजह से उनकी सेहत बिगड़ती चली गई और 75 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

उनके निधन पर समाजवादी पार्टी ने शोक जताते हुए कहा कि सहाराश्री जी का निधन अत्यंत दुखद है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो, भावभीनी श्रद्धांजलि।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुब्रत रॉय के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि सहारा श्री जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल ह्रदयवाले व्यक्ति भी थे, जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने, उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.