उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उस्का बाजार का नगर ईकाई का भब्य समारोह में शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न
प्रथम 24 न्यूज़ डेक्स।
सिद्धार्थ नगर-उत्तर प्रदेश।
सिद्धार्थ नगर जनपद के प्रख्यात नगर पंचायत उसका बाजार में व्यापारी साथियों के लगातार मांग के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के भीष्म पितामह के रूप में जाने जाते प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरी के नेतृत्व में नगर इकाई का गठन करते हुवे सभी नगर पदाधिकारियों को व्यापारी उत्थान को लेकर शपथ दिलाई गई।
बताते चले कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी व्यापारिक संगठन के रूप जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल को लगातार पूरे प्रदेश के जनपद एवं नगर इकाई कमेटी का विस्तार करने के लिए संकल्पित सीताराम अग्रहरी ने सिद्धार्थ नगर जनपद के उसका बाजार नगर इकाई के पदाधिकारियों को एक भब्य समारोह में शपथ दिलाई।
विदित हो कि, सिद्धार्थ नगर जनपद के उसका बाजार में गाँधी चबूतरा स्टेट बैंक के सामने, लगे विशाल सार्वजनिक व्यापारिक मंच से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई, इससे पूर्व करीब 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया, वही मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं अपना दल प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी, मुख्य अतिथि सीताराम अग्रहरी, विशिष्ट अतिथि ललित मिश्रा, एसडीएम सिद्धार्थ नगर, विशिष्ट अतिथि अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ नगर द्वारा 2:30 बजे के करीब द्वीप प्रज्वलित करते हुवे सभी को शपथ दिलाई
उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे प्रदेश मंत्री पुष्कर चौधरी ने कहा कि, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों के उत्थान को लेकर बड़ी लड़ाई लड़ चुकी है, और आगे भी व्यापारिक समस्याओं को लेकर हमारा संगठन संकल्पित है, प्रदेश मंत्री ने कुछ यादों को ताजा करते हुवे कहा कि, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में जब तक प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरी जैसे पदाधिकारी है तब तक व्यापारियों पर आंच नही आ सकती है, अपने सम्बोधन में प्रदेश मंत्री ने यह भी कहा कि, एक बार सीताराम अग्रहरी जी का पैर फैक्चर हो गया था, वह उसी हालत बैशाखी के सहारे व्यापारी साथियों के लड़ाई के लिए अपने दर्द को भुला कर निकल गए थे।
व्यापारियों को सम्बोधित करते हुवे प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरी ने कहा कि, कौम पार्टी कोई हो पहले हम व्यापारी है के नारों के साथ अपना संबोधन शुरू किया, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री ने कहा कि, सभी व्यापारी एक है, कोई छोटा बड़ा नही है, सभी व्यापारी एकता का परिचय देते हुवे संगठन को मजबूती देते हुवे व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक रहेंगे।
व्यापारियों को सम्बोधित करते हुवे सिद्धार्थ नगर एसडीएम ललित मिश्रा ने कहा कि, व्यापारी देश की रीढ़ है, व्यापार से ही पूरे देश की अर्थव्यवस्था चलती है, इस लिए व्यापारियों के हित के लिए हर सम्भव सहयोग करूंगा, इसी क्रम में जिलाध्यक्ष अनिल सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी व व्यापारियों को अपना ऊर्जा प्रदान किया।
























Post a Comment