सोनौली चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैयालाल साहू ने किया केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से किया शिष्टाचार भेंटवार्ता
नशीम अहमद खान एवं सुनील कुमार की संयुक्त रिपोर्ट
महराजगंज उत्तर प्रदेश।
भाजपा से टिकट में मजबूत हो रहे आदर्श नगर पंचायत सोनौली के भावी चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैयालाल साहू ने दिनांक 18 अगस्त 2022 को महराजगंज जिले के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी के साथ उनके आवास पर कुछ चुनावी मुद्दों के साथ मुलाकात की।
बताते चले कि, नगर पंचायत सोनौली से प्रबल भाजपा प्रत्याशी के रूप में कन्हैयालाल साहू का नाम आ रहा है, इसी क्रम मे 18 अगस्त को सोनौली नगर पंचायत के प्रत्याशी कन्हैयालाल साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता नौतनवा जितेन्द्र जायसवाल ने ताबड़तोड़ जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
ज्ञात हो कि, आदर्श नगर पंचायत सोनौली से भाजपा सिम्बल पर अध्यक्ष पद के दावेदारी में कई प्रत्याशी लगे हुवे है, जबकि जमीनी जनसंपर्क में सबसे ज्यादा तेजी से चल रहे कन्हैयालाल साहू के समर्थकों में लगातार इजाफा हो रहा है। वही मण्डल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल ने कहा कि, भाजपा ने लक्ष्य बनाया है कि, आदर्श नगर पंचायत सोनौली और नगर पालिका नौतनवा में भाजपा का झंडा लहराएगा, इसी मिशन पर भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जमीनी रूप से जुड़ गया है।

















 
 


 
 
 
 
 
 

Post a Comment