भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर ‘माइक्रो डोनेशन’ का विशेष अभियान शुरू - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर ‘माइक्रो डोनेशन’ का विशेष अभियान शुरू




प्रथम 24 न्यूज़
मेरठ डेक्स।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर ‘माइक्रो डोनेशन’ का विशेष अभियान शुरू किया। इसके तहत लोग ‘नमो ऐप’ के माध्यम से छोटी सहयोग राशि भी पार्टी को प्रदान कर सकते हैं।

इसी के तहत बुधवार को हस्तिनापुर मण्डल जिला-मेरठ के शक्ति केन्द्र सैफपुर फिरोजपुर प्रथम व द्वितीय व बहसूमा प्रथम व द्वितीय संयोजक व वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ माईक्रो डोनेशन के लिये सभी बूथो पर ऑनलाइन डोनेशन के विषय मे बताया गया। व 50 कार्यकर्ताओ का डोनेशन ऑनलाइन भी कराया गया। सभी समर्थित कार्यकर्ताओ को मण्डल से सर्वाधिक संख्या मे प्रेरित किया गया।

इस मौके पर जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ रोहित बंसल, शक्ति केन्द्र संयोजक विकास बंसल, सुदर्शन गोयल, श्रीयांश जैन, बिधिचन्द शर्मा ओमबीर प्रजापति,  शक्ति केन्द्र संयोजक आशीष सिघंल, मण्डल उपाध्यक्ष  व शक्ति केन्द्र संयोजक विनीत अहलावत, कालूराम, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनीष अहलावत, मण्डल अध्यक्ष आचार्य हरिओम शर्मा जिला संयोजक सोमनाथ पपनेजा मण्डल महामंत्री सूरज सोनी व प्रदीपमान आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.