नवनिर्वाचित विधायक के प्रथम आगमन पर सोनौली की जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ा कर किया स्वागत, खेली होली - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

नवनिर्वाचित विधायक के प्रथम आगमन पर सोनौली की जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ा कर किया स्वागत, खेली होली



प्रथम 24 न्यूज़ डेक्स।

सोनौली महराजगंज


नौतनवा विधानसभा के तीन दशक से अभेद किले को भेदने वाले भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के विधायक ऋषि त्रिपाठी के नगर पंचायत सोनौली प्रथम आगमन पर नगर के कार्यकर्ताओं ने आज देर शाम को रामजानकी चौक पर विधायक ऋषि त्रिपाठी संग खेली होली।



वही नगर पंचायत सोनौली के रामजानकी चौक पर भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता व नगर के प्रबल चेयरमैन प्रत्याशी संजीव जायसवाल व प्रेम जायसवाल ने नवनिर्वाचित विधायक ऋषि त्रिपाठी का फूलमाला पहना कर नगर आगमन पर स्वागत किया।



नगर के तमाम कार्यकर्ताओ ने जगह जगह नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत किया, वही विधायक के काफिले पर स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर नगर में भब्य स्वागत किया।

महंत शिवनारायण दास जी का आशीर्वाद लेते विधायक ऋषि त्रिपाठी


इसी क्रम में नवनिर्वाचित विधायक ऋषि त्रिपाठी ने रामजानकी मन्दिर पहुच महंत बाबा शिव नारायण दास का आशीर्वाद किया, जिसके बाद नगर भ्रमण कर जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस अवसर पर नगर के महेन्द्र जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, लोकेंद्र जायसवाल, कृपा शंकर मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया, दिलीप मद्धेशिया, मुकेश मद्धेशिया सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.