मुख्यमंत्री ने किया धरमपुरा क्रीडा परिसर का अवलोकन - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

मुख्यमंत्री ने किया धरमपुरा क्रीडा परिसर का अवलोकन



बस्तर में मिलेगी खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा

अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित हो रहा है धरमपुरा क्रीडा परिसर

अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मिलकर की उनकी हौसला अफजाई


छत्तीसगढ़ से विरेंद्र नाथ

जगदलपुरए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को बस्तर जिले के दौरे पर थे। मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले के धरमपुरा में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रीड़ा परिसर का अवलोकन किया और निर्माण कार्यों को प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी। मुख्यमंत्री ने क्रीडा परिसर में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के बाद बस्तर के खेल शिक्षकों से भी मुलाकात की।

धरमपुरा क्रीडा परिसर का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो रहा है। क्रीडा परिसर को खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। क्रीडा परिसर में 400 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण  अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों के आधार पर हो रहा है। ट्रैक के निर्माण में विश्व के सबसे एडवांस मटेरियल का उपयोग हो रहा है। ट्रैक में इस्तेमाल होने वाला वी मैक्स नाम का मटेरियल स्विट्जरलैंड में निर्मित होता है।

बस्तर जिले के धरमपुरा में 27 एकड़ क्षेत्र में  अत्याधुनिक खेल परिसर  को विकसित किया जा रहा है।  इस खेल परिसर में 16 करोड़ 56 लाख की लागत से 4 बडे खेलों के लिए अलग.अलग मैदान तैयार किया जा रहे हैं। यहां पर एथलेटिक्सए तीरंदाजीए वालीबालए हैंडबालए खोखोए कबड्डी के लिए इंडोर स्पोर्ट हॉल का भी  निर्माण कार्य किया जा रहा है। क्रीडा परिसर में एक अलग खेल मैदान के साथ ही  लांग जंपए हाई जंप के लिए भी अलग से स्थान सुरक्षित किया गया है ताकि इन खेलों के खिलाड़ियों को भी बेहतर खेल का मैदान मिल सके।

धरमपुरा क्रीडा परिसर में 7 करोड़ 46 लाख की लागत से 400 मीटर के 8 लेन एथलेटिक्स ट्रेकए 4 करोड़ 72 लाख की लागत से 200 मीटर के 6 लेन प्रेक्टिस ऐथलेटिक्स ट्रेक तथा तीरंदाजी सह ट्रेनिंग सेंटर तथा 4 करोड़ 38 लाख की लागत से मल्टीपरपज इंडोर स्पोर्ट्स हॉल का निर्माण हो रहा हैए इन निर्माणाधीन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर बस्तर संभाग के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान में खेलने का अनुभव मिलेगा और खिलाड़ियों के प्रदर्शन में भी निखार आएगा।

क्रीडा परिसर में तैयार हो रहे पैवेलियन में एक साथ 1550 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। यहां पर खेल देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है जिसमें एक साथ 340 चार पहिया वाहनों की पार्किंग हो सकेगी। क्रीड़ा परिसर में एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण हो जाने से यहां पर ट्रैक एंड फील्ड के सभी स्पर्धाओं का आयोजन हो सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.