राम मंदिर: अयोध्या में राम चबूतरे का निर्माण शुरू:20 फीट ऊंचा होगा चबूतरा, पूजा के बाद शुरू हुआ काम, लगेंगे 25 हजार पत्थर - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

राम मंदिर: अयोध्या में राम चबूतरे का निर्माण शुरू:20 फीट ऊंचा होगा चबूतरा, पूजा के बाद शुरू हुआ काम, लगेंगे 25 हजार पत्थर



प्रथम 24 न्यूज़
कानपुर उत्तर प्रदेश।

श्रीरामजन्मभूमि पर राफ़्ट (RAFT) का निर्माण पूरा करने के बाद पूजन विधि द्वारा ग्रेनाइट पत्थर के ब्लॉक रखकर प्लिंथ यानि राम चबूतरा का निर्माण शुरु हो गया l मन्दिर के PLINTH ऊँचा करने से पहले राममंदिर ट्रस्ट ने पूजन किया l

राम मंदिर ट्रस्ट ने किया पूजन


इस अवसर पर राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, महन्त दिनेंद्र दास, बिमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र अयोध्या राजा, डॉक्टर अनिल मिश्र, कोटेश्वर शर्मा, गोपाल,लार्सन टुर्बो के विनोद मेहता,टाटा के विनोद शुक्ला,ट्रस्ट की ओर से जगदीश आफले,राजेन्द्र त्रिपाठी,अविनाश संगम नेरकर व अन्य समस्त इन्जीनियर उपस्थित थे।अयोध्या में बहु प्रतीक्षित राम मंदिर के गर्भगृह का निर्माण इस साल अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इससे पहले मंदिर की नींव से जुड़े राफ्ट का निर्माण 23 जनवरी को पूरा हो गया। राफ्ट के ऊपर 20 फिट ऊंचा राम चबूतरा बनाया जाएगा।


राम चबूतरा में ग्रेनाइट के 25000 पत्थर लगेंगे


राम मंदिर का निर्माण कर रही L&T कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विनोद मेहता ने बताया कि राम चबूतरा 20 फीट ऊंचा है जो अप्रैल तक पूरा होगा। इसमें ग्रेनाइट के 25000 पत्थर लगेंगे जो कई आकार के होंगे।

गर्भगृह 10.5 गुणे 10.5 मीटर का होगा


उन्होंने बताया कि गर्भगृह का काम अप्रैल से शुरू होगा और इसमे मकराना का पत्थर लगेगा। राम मंदिर में 4 लाख 50 हजार घन फीट पत्थर लगेंगे। इसमें गर्भ गृह, कीर्तन मंडप, नृत्य मंडप व रंग मंडप बनेंगे। गर्भगृह 10.5 गुणे 10.5 मीटर का होगा। रामलला की चल मूर्ति भूमि तल पर स्थापित होगी जबकि पहले तल पर राम दरबार होगा। दूसरे तल पर क्या होगा यह तय नहीं हो पाया है। राममंदिर ट्रस्ट प्रोजेक्ट मैनेजर जगदीश थापड़े ने बताया कि राम मंदिर में लोग पूर्व दिशा से आकर दर्शन करेंगे। मंदिर में जाने के लिए दो सीढ़ियां होंगी। 250 गुणे 350 फीट गुणे 60 फीट का परकोटा होगा।

मंदिर निर्माण में 400 मजदूर कर रहे काम


राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर निर्माण में 400 मजदूर काम कर रहें है. कार्यशाला के पत्थर चार माह में लगने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट रामलला के दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए हर प्रयास कर रहा है। दिसंबर 2023 तक रामलला अपने भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.