पालघर : आदिवासी महिलाओं की पिटाई के मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद वाघ निलंबित - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

पालघर : आदिवासी महिलाओं की पिटाई के मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद वाघ निलंबित



प्रथम 24 न्यूज़
मुंबई डेक्स।

पालघर : जिले के वसई पापड़ी क्षेत्र में छह आदिवासी महिलाओं की पिटाई के आरोप में एक सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद वाघ को निलंबित कर दिया गया है।


बताते चले कि बीते दिनों पुलिस ने छह आदिवासी महिलाओं को चोरी करने के संदेह में हिरासत में लिया था। आदिवासी संघठनो का आरोप है, कि हिरासत के दौरान महिलाओं की जमकर पिटाई की गई। जबकि थाने में उनकी गिरफ्तारी का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है।

इसके बाद कई संगठनो ने पुलिस अधिकारी पर कार्यवाही की मांग को लेकर मोर्चा निकाला था। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद वाघ को निलंबित कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.