Hustle in Sonauli on the opening of Indo Nepal border, bike entry is not allowed yet:- इंडो नेपाल बॉर्डर खुलने पर सोनौली में गहमागहमी, अभी बाइक प्रवेश की अनुमति नही... - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

Hustle in Sonauli on the opening of Indo Nepal border, bike entry is not allowed yet:- इंडो नेपाल बॉर्डर खुलने पर सोनौली में गहमागहमी, अभी बाइक प्रवेश की अनुमति नही...


प्रथम 24 न्यूज़ डेक्स।

सोनौली/ठूठीबारी-महराजगंज।


नेपाल की ओर से इंडो-नेपाल सीमा सोनौली को खोलने के आदेश के बाद भी शुक्रवार देर शाम तक सीमा पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जबकि नेपाल ने सशर्त भारतीय वाहनों के लिए नेपाल का प्रवेशद्वार खोल दिया वहीं पर्यटक वाहनों व भारतीय निजी वाहनों को नेपाल आने-जाने की अनुमति अभी भारतीय प्रशासन ने नहीं दी।


हालांकि दोने देशों के स्थानीय नागरिकों के आवागमन पर पूर्ण रूप से सीमा खोल दिया गया, इस दौरान जब मीडिया टीम ने बॉर्डर का दौरा किया तो देखा गया कि, भारत नेपाल आवागमन करने वालों को अपनी पहचान बतानी व दिखानी पड़ रही है।


भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के पास कोई अधिसूचना नही होने की बात पर भारत प्रवेश पर रोक बदस्तूर जारी है, जिस वजह से सीमा पर बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ नेपाल जाने आने के लिए इंतजार में दिखे, जिस कारण सीमा पर लोगों की भीड़ लग गई थी, इसी बीच एसपी प्रदीप गुप्ता भी सोनौली पहुंचे।


नेपाल के रुपन्देही जिले के सीडीओ ऋषिराम तिवारी का कहना है कि हमने आदेश की कापी निकटतम भारतीय उच्चाधिकारियों को दे दी है। आदेश में साफ लिखा हुआ है कि नेपाल सरकार ने स्थल मार्ग खोल दिया है। वहीं एसएसबी सेनानायक मनोज सिंह का कहना है कि पत्र मिला है। सीमा पर उच्चाधिकारियों का दल पहुंचने वाला है। नेपाली अधिकारियों से सीमा खोलने को लेकर बात की जाएगी।


वहीं खबर लिखे जाने तक भारत नेपाल बॉर्डर से सिर्फ पैदल यात्रा जारी है, वही अभी तक पर्यटक वाहनों और भारतीय निजी वाहनों को नेपाल भारत जाने आने की अनुमति नहीं मिली है। जबकि नेपाल भारत के स्थानीय लोगो आवागमन होने से सोनौली के बाजारों में रौनक दिखी।


सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, आदेश आने पर ही पर्यटक वाहनों के लिए सीमा खोला जाएगा। अभी बॉर्डर खोलने का कोई अधिकारिक सूचना प्राप्त नही हुआ है।



जबकि बॉर्डर खुलने की खबर देख कर कई निजी वाहन भारत-नेपाल बॉर्डर पहुच गए, मगर जब बॉर्डर पार नही कर पाए तो निराश हो कर कोशते हुवे वापसी कर गए। इस दौरान सूत्रों के हवाले से बताया गया कि कुछ वाहनों को नेपाल भंसार से भंसार भी किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.