बस्तर दशहरा में शामिल देवी देवताओं को ससम्मान दी गई विदाई - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

बस्तर दशहरा में शामिल देवी देवताओं को ससम्मान दी गई विदाई

 


कुटुम्ब जात्रा पूजा विधान सम्पन्न


जगदलपुर, विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल देवी देवताओं को आज कुटुम्ब जात्रा पूजा विधान के बाद ससम्मान विदाई दी गई। गंगामुण्डा के पास आयोजित कुटुम्ब जात्रा पूजा विधान में वे सभी देवी देवता शामिल हुए, जो बस्तर दशहरा में आमंत्रित थे। बस्तर की परंपरा के अनुसार कुटुम्ब जात्रा पूजा विधान पूरी करने के पश्चात देवी देवताओं को विदा किया गया। इस अवसर पर सांसद एवं  बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष  दीपक बैज, माटी पुजारी कमलचंद भंजदेव, बस्तर राजपरिवार के सदस्य, मांझी-चालकी, मेम्बरीन सहित बस्तर दशहरा समिति के सदस्य शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.