यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर... भारतीय पत्रकार संघ - महाराजगंज" ने शोक व्यक्त कर किया श्रद्धा सुमन अर्पित - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर... भारतीय पत्रकार संघ - महाराजगंज" ने शोक व्यक्त कर किया श्रद्धा सुमन अर्पित


इंडो नेपाल बॉर्डर महाराजगंज,
भारतीय पत्रकार संघ- महाराजगंज जिला इकाई की एक आवश्यक बैठक
 "प्रथम 24 न्यूज़ चैनल" के कार्यालय पर किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता के मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया बैठक में मुख्य रूप से भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष- ठाकुर सोनी, जिलाउपाध्यक्ष- उमाकांत मद्धेशिया जी, जिलामहामंत्री- उमेश चंद विश्वकर्मा जी, जिलाउपाध्यक्ष- जाकिर अली जी, जिलामंत्री- जितेंद्र साहनी जी, कोषाध्यक्ष- आशीष श्रीवास्तव जी उपस्थित होकर मृत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया,

 भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष मा० पप्पू वर्मा जी ने दूरभाष पर कहा कि- दुख की इस घड़ी में भारतीय पत्रकार संघ के समस्त जिले, मंडल एवं प्रदेश के पत्रकार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ खड़ा है और रहेगा* विदित हो कि - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने सोमवार को दिल्ली के एम्स में अपनी अंतिम सांस ली। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या थी और बीते 13 अप्रैल से वह एम्स में भर्ती थे। यहां पर गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रहे थे। वहीं, जैसे ही सीएम योगी को दुःखद समाचार मिला, उन्होंने टीम 11 की साथ चल रही मीटिंग को स्थगित कर दी और चुपचाप अपने कमरे में चले गए। एम्स के एक डॉक्टर ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच हुई थी। उसी रिपोर्ट के आधार पर उनका उपचार किया जा रहा था।
काफी समय से खराब थी तबीयत...!
योगी के पिता आनंद सिंह की तबीयत पहले से खराब चल रही थी। कुछ समय पहले भी उन्‍हें देहरादून के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्‍त उन्‍हें डिहाइड्रेशन की शिकायत थी। उन्‍हें पहले से बीपीसी समेत एक गैंग्रीन जैसी गंभीर बीमारी थी।
यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे सीएम योगी के पिता,
सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता उत्तराखंड में यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे। वे फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से वे अपने गांव में रह रहे थे।योगी आदित्यनाथ बचपन में ही अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.