कोरोना दहशत में नेपाल: अपने ही नागरिकों पर नेपाल पुलिस ने बरसाईं लाठियां, सब्र टूटा, नो मैन्‍स लैंड पर धरने पर बैठै - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

कोरोना दहशत में नेपाल: अपने ही नागरिकों पर नेपाल पुलिस ने बरसाईं लाठियां, सब्र टूटा, नो मैन्‍स लैंड पर धरने पर बैठै


प्रथम 24 न्यूज़ डेक्स।
सोनौली महराजगंज।

इंडो-नेपाल सीमा सोनौली
के नो मैन्‍स लैंड पर सोमवार की देर रात जमकर हंगामा हुआ। दिल्ली से आकर सोनौली में फंसे 370 नेपाली नागरिकों ने देर रात खाना खाने के बाद संगठित होकर नेपाल में घुसने की कोशिश की। नेपाली सशस्त्र बल के जवानों ने जब उन्हें रोका और इसके बाद भी जब बात नहीं बनी तो लाठीचार्ज कर दिया गया। इससे नाराज नेपाली नागरिक नो मेंस लैंड पर ही धरने पर बैठ गए और नेपाली प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

लॉकडाउन के बाद दिल्ली से रोडवेज की बसों से 370 नेपाली नागरिक सोनौली आए थे। सोमवार को वे सोनौली रोडवेज परिसर में रहे। प्रशासनिक टीम इनकी निगरानी में रही। शाम को उन्हें भोजन कराया गया। रात साढ़े नौ बजे के बाद अचानक सभी संगठित होकर नेपाल की ओर बढ़ चले। सोनौली के इंडिया के गेट को पार कर नो मेंस लैंड से आगे बढ़े तो नेपाल के सशस्त्र बल के जवानों ने उन्हें रोका। उनसे कहा गया कि अफसर ऊपर बात कर रहे हैं।

अनुमति मिलने के बाद उन्हें एंट्री दी जाएगी। लेकिन लोगों के अनुसार जब रोकने से वे नहीं रुके तो नेपाल सशस्त्र बल के जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे नाराज नेपाली नागरिक, नेपाल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नो मैन्‍स लैंड पर ही धरने पर बैठ गए। उनका कहना रहा कि अब वे भारत में नहीं लौटेंगे। वहीं, नेपाल के बेलहिया इंस्पेक्टर ईश्वरी अधिकारी ने कहा कि लोग रोकने के बाद भी जबरन प्रवेश कर रहे थे। उन्हें बल प्रयोग कर रोका गया।

राजू कुमार साव, सीओ-नौतनवां ने बताया कि सोनौली में 370 नेपाली नागरिक दिल्ली से आकर रुके थे। नेपाली प्रशासन से उनके संबंध में संपर्क किया गया था। उनके रहने-खाने का इंतजाम किया गया था। लेकिन सोमवार की रात खाना खाने के बाद वे सभी संगठित होकर नेपाल जाने की कोशिश करने लगे। इस समय वे नो मेंस लैंड पर हैं। पूरी स्थिति पर नजर है। 

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.