डुडी नदी पुल के पास मिला संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव: परिजनों ने जताया हत्या की आशंका
शव से 30 मीटर दूर मिला बाइक, हल्की खरोंचों ने बढ़ाया संदेह, जांच में जुटी पुलिस
अड्डा बाजार/नौतनवा महराजगंज।
महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से आज सुबह एक सनसनीखेज और रहस्यमय घटना सामने आई है अड्डा बाजार स्थित डुडी नदी पुल के पास निर्माणाधीन शिखर फूड्स के सामने एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान अजय वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही नौतनवां थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव और क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने साक्ष्य संकलन कर प्रारंभिक जांच की आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
अजय वर्मा ग्राम बेलभर, अड्डा बाजार में अपना निजी मकान बनवाकर रहना शुरू किए थे। परिजनों के अनुसार, उनकी चकदह खास बाजार में ज्वेलरी की दुकान है परिजनों ने बताया कि बीती रात करीब 9:30 बजे अजय वर्मा अपने ससुराल बेलभार, अड्डा बाजार में भोजन करने के बाद अपने निजी मकान के लिए निकले थे उनका घर ससुराल से मात्र करीब 400 मीटर की दूरी पर था, लेकिन आज सुबह उनका शव डुडी नदी पुल के पास बरामद हुआ।
घटनास्थल पर सड़क किनारे मृतक की पल्सर बाइक गिरी हुई मिली, जबकि शव बाइक से लगभग 30 मीटर दूर पड़ा था। बाइक पर केवल हल्की-फुल्की खरोंचें पाई गईं, जिससे किसी बड़े सड़क हादसे की संभावना कमजोर प्रतीत हो रही है यही तथ्य पूरे मामले को और अधिक संदिग्ध और गंभीर बना रहे हैं।
परिजनों ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की है वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है,आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।यह घटना पूरे क्षेत्र में दहशत और चिंता का विषय बनी हुई है, जबकि हर कोई इस रहस्यमय मौत के पीछे की सच्चाई जानने की प्रतीक्षा कर रहा है।




















Post a Comment