सोनौली में रोता हुआ मोबाइल नेटवर्क और दम तोड़ता इंटरनेट: 5G का दावा बना दिखावा - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

सोनौली में रोता हुआ मोबाइल नेटवर्क और दम तोड़ता इंटरनेट: 5G का दावा बना दिखावा


सोनौली महराजगंज।

सोनौली कहने को अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर और भारत का आईना है मगर इस कस्बे में बिगत 11 जनवरी से आज 23 जनवरी तक के मोबाइल इंटरनेट और नेटवर्क की बात की जाए तो स्पीड इतनी ज्यादा है कि, 1kb फाइल लोड करने में दो घण्टे भी कम पड़ जाए।

स्थानीय कस्बे में कहने और दिखाने के लिए बहुतयात संख्या में एयरटेल और जियो के टावर खड़े कर दिए ऊपर से लगातार 5G ढोंग बड़े पैमाने पर प्रचारित करते नजर आए मोबाइल कंपनी, मगर असल मे 5G का पैकेज बेचने वाले कम्पनी लोगो को लूटने पर उतारू है।

हकीकत यह है कि, ना तो सही से नेटवर्क मिल रहा है ना ही मोबाइल इंटरनेट काम कर रहा है। बात करे कस्बे में मोबाइल टावरों की तो वार्ड नम्बर 13, वार्ड नम्बर 5, और वार्ड नम्बर 14 में बेहतरीन नेटवर्क के दावे चल रहे थे इसी बीच 5G का हाई स्पीड के एसएमएस भी आने लगे मगर मोबाइल रोते हुवे बात कराता है तो 5G स्पीड के दावे मोबाइल में सिर्फ 2G का स्पीड भी बड़ी मुश्किल से चला रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.