BJP candidate List 2024: पॉवर स्टार पवन सिंह का आसनसोल से प्रत्याशी बनाएं जाने पर आभार: 8 घण्टे में बदली राय अब चुनाव लड़ने का किया इनकार - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

BJP candidate List 2024: पॉवर स्टार पवन सिंह का आसनसोल से प्रत्याशी बनाएं जाने पर आभार: 8 घण्टे में बदली राय अब चुनाव लड़ने का किया इनकार


“आखिर ऐसा क्या हुआ पवन सिंह के साथ”


नई दिल्ली/पश्चिम बंगाल डेक्स।

भोजपुरी सुपर स्टार और भोजपुरिया जागर में पॉवर स्टार के नाम से प्रख्यात गायक और एक्टर पवन सिंह ने एक दिन पहले आसनसोल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाएं जाने पर जिस एक्स पर भाजपा हाई कमान को आभार व्यक्त किया उसी एक्स पर आज दोपहर पहले चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।


जानकारी के मुताबिक भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में पवन सिंह को बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था। पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया लेकिन किसी कारणवश मैं चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।


विदित हो कि, पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा से प्रत्याशी के रूप में अपने लोकसभा क्षेत्र की जनता से भाजपा के लिए अपना समर्थन मांग रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने एक दिन बाद ही अपना दावेदारी छोड़ दी है, हालांकि कुछ खास कारण नही बताया गया है मगर एक्स पर जारी पोस्ट से ज्ञात होता है कि, भोजपुरी पॉवर स्टार अपने खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के षणयंत्र से आहत नजर आए।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.