डॉक्टर ने ऐसा क्या किया कि, लड़की को मजबूरन लगानी पड़ी फाँसी - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

डॉक्टर ने ऐसा क्या किया कि, लड़की को मजबूरन लगानी पड़ी फाँसी

गोरेगांव मुम्बई में फिर भेंट चढ़ी एक बेटी:- लीपापोती में जुड़ी पुलिस

गोरेगांव मुम्बई डेक्स।
 
घटना 28 दिसंबर 2023 बृहस्पतिवार की शाम को करीब 5 बजे का बताया जा रहा है, डेंटल क्लिनिक पर काम करने वाली लड़की की डॉक्टर से हुई कुछ ऐसी बात या घटना जिसके बाद युवती ने क्लिनिक में ही फांसी के फंदे से झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

वही परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि, घटना के ठीक पहले डॉक्टर अंदर गया और कुछ देर में बाहर निकल कर चला गया, काफी इंतजार के बाद जब कमरा नही खोला गया तो दरवाजे को तोड़ा गया जिसके बाद का मंजर बेहद खौफनाक नजर आया, काम करने वाली लड़की की डेड बॉडी फंदे से झूलती मिली।

परिजनों ने बताया कि, लड़की के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है मगर गोटेगांव स्थित हॉस्पिटल में जांच कर रहे डॉक्टरों की टीम और स्थानीय पुलिस टीम घटना की सच्चाई को छिपा कर दोषी डॉक्टर को बचा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.