सिद्धार्थ नगर के कपिलवस्तु से हटे अब महराजगंज के नौतनवा विधानसभा के चुनाव प्रभारी बने संजय कन्नौजिया - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

सिद्धार्थ नगर के कपिलवस्तु से हटे अब महराजगंज के नौतनवा विधानसभा के चुनाव प्रभारी बने संजय कन्नौजिया



प्रथम 24 न्यूज़ डेक्स।

लखनऊ उत्तर प्रदेश।


समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव को दी गई नई जिम्मेदारी, अब कपिलवस्तु 303 विधानसभा के जगह नौतनवा 316 विधानसभा के बने चुनाव प्रभारी।


समाजवादी लोहिया वाहिनी के तेज तर्रार वक्ता व यूपी प्रदेश सचिव संजय कन्नौजिया को सबसे पहले सिद्धार्थ नगर जिले के कपिलवस्तु 303 विधानसभा से चुनाव प्रभारी बनाया गया था, मगर अब संजय जी को उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित विधानसभा में चुनाव प्रभारी बनाया गया है, अब महराजगंज जनपद के नौतनवा 316 विधानसभा प्रभारी बनाये गए है संजय कन्नौजिया।


यह जानकारी समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश कार्यालय से मिली है, संजय कन्नौजिया समाजवादी पार्टी के एक तेज तर्रार वक्ता के रूप में जाने जाते है, संजय कन्नौजिया मूलतः महराजगंज जिले के नगर पंचायत सोनौली के निवासी है, मगर आज यह राजनीति में एक अच्छे मुकाम पर है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.