छठ पर्व स्पेशल: देवलास के ऐतिहासिक छठ मेले का हुआ शुभारंभ - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

छठ पर्व स्पेशल: देवलास के ऐतिहासिक छठ मेले का हुआ शुभारंभ



आजमगढ़ मंडल व्यूरो: राजीव शर्मा
मऊ :- मोहम्मदाबाद गोहना स्थानीय क्षेत्र स्थित देवर्षि देवल की तपोस्थली देवलास पर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के सूर्य खष्टी के दिन से प्रारंभ होकर लगभग दस दिन तक लगने वाले ऐतिहासिक मेले का उदघाटन बुधवार को मनोज राय (जिलापंचायत अध्यक्ष) व श्रीराम सोनकर( क्षेत्रीय विधायक) तथा अजय जायसवाल (समाजसेवी) द्वारा किया गया।शुभारम्भ के बाद मनोज राय और श्रीराम सोनकर जी पूरे मेले का निरक्षण किया और वहाँ के कार्यो को देखा।


उल्लेखनीय है कि देवलास स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर पर प्रति वर्ष छठ के अवसर पर एक विशाल मेला लगता है। इस मेले का पौराणिक महत्व है। 

ऐतिहासिक साक्ष्यों और पुराणों के अनुसार मऊ का यह सूर्य मंदिर देश के बड़े सूर्य मंदिरों में से एक है। मान्यता है कि त्रेतायुग में भगवान राम ने यहां पर सूर्य मंदिर की आधारशिला रखी थी। यह स्थान देवल मुनि के आश्रम के रुप में भी पूरे देश में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि देवलास पर अयोध्या साम्राज्य का पूर्वी द्वार हुआ करता था।

इस सूर्य मंदिर में, जिसे देवल बाबा के मंदिर के नाम से पुकारा जाता है, भगवान सूर्य के बाल रुप की मूर्ति विद्यमान है और भगवान  सूर्य के बाल रूप की यहाँ पूजा की जाती है।

इस मौके पर मुख्यरुप से आनंद दुबे (प्रदेश प्रवक्ता भाजपा) भैरव सिंह ,जय भीम कुमार संतोष सिंह ,छोटू प्रसाद, अमित जयसवाल, डॉ उमेश सरोज, प्रशांत गुप्ता , व समस्त क्षेत्रीय जनता वह मेला समिति उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.