नेपाल में हिंसा, प्रभाव भारतीय क्षेत्र में: व्यापारी-पर्यटक परेशान - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

नेपाल में हिंसा, प्रभाव भारतीय क्षेत्र में: व्यापारी-पर्यटक परेशान

 



सोनौली महराजगंज।

विदित हो कि, नेपाल में होने वाली हर एक छोटी बड़ी घटना का असर सीधा सरहदी बाज़ारो पर प्रभाव डालता है। ऐसा ही एक माहौल नजर आया नेपाल में हुई तत्कालीन सांप्रदायिक हिंसा जिसके बाद भारतीय सरहदी बाज़ारो में अचानक सन्नाटा पसर गया, हलाकि कर्फ्यू हटाने के बाद भी  बाज़ारो में पहली वाली रौनक नजर नही आ रहा है वही दो दिनों में भारत से नेपाल जाने वाहनों को बॉर्डर पर रोके जाने से सोनौली बॉर्डर से नौतनवा बाईपास तक लंबी लाइन लग गई, जिससे नेपाल जाने वाली लेन पूरी तरह से जाम हो गया है। बताया जा रहा है कि, नेपाल जाने वाले कई माल वाहक ट्रक पिछले चार दिनों से फंसे हुवे है, वही चालक अभी भी दुश्वारियों से जूझ रहे हैं।

नेपाल कस्टम (भन्सार) परिसर के गेट पर ट्रकों की एंट्री में हीलाहवाली के कारण पूरे दिन में 400 गाड़ियां नेपाल में एंट्री के आंकड़े तक नही पहुच पा रही है।
 कर पा रही हैं।  खबरों में है कि, मंगलवार को 396 गाड़ी, बुधवार को 334 और बृहस्पतिवार को करीब 350 गाड़ियां नेपाल में प्रवेश हुई थी जबकि दिन में पर्यटक वाहनों को कारण बताते हुवे सोनौली बॉर्डर पर नेपाल में भारतीय ट्रकों की इंट्री की रफ्तार बहुत धीमी हो जाती है। सीमा से ही एक लेन पूरी तरह से जाम है। जाम के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। भारत से नेपाल आयात के लिए जरूरी सामान ले जाने वाले सैकड़ों ट्रक बीते शुक्रवार से फंस गए और आने वाले वाहनों को नेपाल जाने में चार से पांच दिन लग जा रहे हैं।

जाम के कारण आम आदमी के साथ ही वाहन चालकों की भी दिक्कत बढ़ रही है। सीमा पर नेपाल की घटना को लेकर पुलिस अलर्ट है। नेपाल से आने और जाने वाले वाहनों यात्रियों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया पर भी निगरानी रख रही है।

जिससे हालात फिर से न बिगड़ने पाएं। वहीं नेपाल के कारोबारियों पर भी आर्थिक बोझ बढ़ गया है। क्योंकि देर होने पर उनको अतिरिक्त किराया भरना पड़ रहा है। भंसार पर अचानक अधिक गाड़ियों का दबाव बढ़ने के कारण पास होने में समस्या हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.