सोनौली कस्बे में स्थित नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमी में गणतंत्र दिवस भव्य रूप से संपन्न
सोनौली महराजगंज।
आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमी में प्रभात फेरी/रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी द्वारा रीबन काटकर किया गया।
इस अवसर पर विधायक जी ने बच्चों के उत्साह, अनुशासन एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संविधान, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक दायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
विधायक ने विद्यालय परिवार के इस सराहनीय प्रयास की खुले मन से प्रशंसा की।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिरीष पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक/अध्यापिका गण, नगर के सम्मानित नागरिकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गणमान्य नागरिकों में नगर पंचायत सोनौली के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी दीपक बाबा, रवि वर्मा, विजय रौनियार, कृपा शंकर मद्धेशिया, आज़ाद सिंह, अशोक मद्धेशिया, अहद खान, वीरेन्द्र मद्धेशिया, नवनीत श्रीवास्तव सहित अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।




















Post a Comment