भारतीय रुपये को नेपाली और नेपाली को भारतीय मुद्रा एक्सचेंज में नेपाल के भरोसे
नगर प्रतिनिधि: युवराज जायसवाल
सोनौली बॉर्डर स्पेशल रिपोर्ट
एक तरफ नेपाल भारतीय लोगो को विशेष छूट प्रदान कर रहा है तो दूसरी तरफ भारतीय मुद्रा के विनियम को गिराने का षणयंत्र भी रच रहा है, आज इसी तथ्य को जानेंगे नेपाल की एक बड़ी साजिश से उठेगा पर्दा।
भारतीय पर्यटकों एवं खरीदारों को 25 हजार से अधिक भारतीय मुद्रा लेकर आने पर नेपाल ने जो छूट प्रदान किया उसका सबसे बड़ा लाभ नेपाल के एक्सचेंज दलाल उठा रहे है, ऐसा नही की नेपाल सरकार की नजर नही बल्कि वह सबकुछ देख सुन रही है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय मुद्रा का 100 रुपये का एक्सचेंज रेट नेपाली मुद्रा में 160 होता है, जिस पर 0.15 पैसा प्रति सैकड़ा एक्सचेंज शुल्क तय है मगर बिचौलिए पर्यटकों व ग्राहकों के 100 रुपये भारतीय मुद्रा का सिर्फ 150 रुपये दे रहे है, वही बचे नेपाली मुद्रा को वापस भारतीय मुद्रा में बदलने के नाम पर 172 रुपये देने पर 100 रुपये भारतीय मुद्रा दे रहे है।
नेपाल एक्सचेंज जानकारों का कहना है कि, भारतीय नेपाली मुद्रा एक्सचेंज काउंटर एक व्यापक और नेपाल में बढ़ता हुआ कारोबार है, जानकार ने यह भी बताया कि, भारतीय बॉर्डर से सटे बेलहिया में दो दर्जन से अधिक एक्सचेंज काउंटर है, जिनमे से सिर्फ 4 से 5 ही नेपाल राष्ट्र बैंक से एक्सचेंज का लाइसेंस प्राप्त किए हुवे है जबकि अधिकांश एक्सचेंज काउंटर फर्जी और कमीशन पर काम करते है, जिससे मुद्रा एक्सचेंज दर में भारी अंतर देखने को मिलता है।
नेपाल एक्सचेंज कारोबार से जुड़े लोगों ने बताया कि, भारतीय क्षेत्र के सोनौली बॉर्डर पर अगर मुद्रा बदलने का कोई सरकारी एक्सचेंज काउंटर होता तो भारतीय लोगो को भारी नुकसान से बचाया जा सकता है, मगर बिडम्बना यह है कि, माह में हजारों लाखों पर्यटकों और स्थानीय लोगो को मुद्रा बदलने के लिए नेपाल में ही आना पड़ता है जिसका भरपूर लाभ नेपाल सटही काउंटर उठा रहे है।



















Post a Comment